{"_id":"596b971f4f1c1b734f8b45aa","slug":"150022333113-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैठाणा में तीन घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैठाणा में तीन घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/जोशीमठ (ब्यूरो)। बदरीनाथ हाईवे रविवार को मैठाणा में करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। शनिवार को रातभर हुई बारिश से रविवार को सुबह पांच बजे चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। बीआरओ की मशीनों और मजदूरों ने सुबह आठ बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया। हाईवे अवरुद्ध होने से पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण से कराई गई। हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र लामबगड़ में इन दिनों हाईवे सुचारु बना हुआ है। यहां बीआरओ और एनएच (लोनिवि) की ओर से मशीनों के साथ कर्मियों की तैनाती की गई है।
उधर, जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार रात को हुई भारी बारिश से चट्टान टूटने से सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। रविवार को भी सड़क खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे सलूड़ और डुंग्रा गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, लोक निर्माण विभाग के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि बार-बार मौसम खराब होने से सड़क खोलने का काम बाधित हो रहा है। सोमवार तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।