फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबादी क्षेत्रों में सड़क संकरी, वीरान में चौड़ी

आबादी क्षेत्रों में सड़क संकरी, वीरान में चौड़ी

Sun, 16 Jul 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
आबादी क्षेत्रों में सड़क संकरी, वीरान में चौड़ी
श्रीनगर (ब्यूरो)। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ऑल वेदर रोड की परिकल्पना आबादी वाले क्षेत्रों में साकार होती नजर नहीं आ रही है। केंद्र के फोर लेन सड़क के दावों के उलट भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क डबल लेन हो रही है। अजीबों-गरीब स्थिति यह है कि जहां सड़क के ज्यादा चौड़ा होने की जरूरत है, वहां सड़क की चौड़ाई कम रखी जा रही है। वहीं, गैर आबादी क्षेत्रों में सड़क थ्री लेन की हो रही है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। इस राजमार्ग का पिछले डेढ़ दशक से डबल लेन में उच्चीकरण कार्य भी चल रहा है। कई स्थानों में सड़क डबल लेन में उच्चीकृत हो भी चुकी है। अभी यह सड़क 5 से 7 मीटर चौड़ी है। ऑल वेद रोड परियोजना में राजमार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। जबकि 10 मीटर चौड़ाई मेें ब्लैक टॉप (डामरीकरण) होना है। यानि कि थ्री लेन सड़क का निर्माण होना है। इस कार्य को टू लेनिंग विद पेव्ड शोल्डर (पक्के आधार के साथ डबल लेन सड़क) का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि श्रीनगर, श्रीकोट, कीर्तिनगर और देवप्रयाग समेत अन्य बाजारी स्थानों में सड़क चौड़ी होने के साथ ही डिवाइडर लगेंगे, जिससे सड़क पार करने या सड़क किनारे चलने में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आबादी क्षेत्रों में सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर तय की गई है। इसमें से 7 मीटर चौड़ाई में डामरीकरण होगा। दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर फुटपाथ बनाए जाएंगे। फुटपाथ के नीचे ड्रैनेज होंगे। इस बदलाव के चलते भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सड़क पूरी डबल लेन (7.30मीटर) भी नहीं हो रही है। ऐसे में डिवाइडर लगने की संभावना खत्म हो चुकी है। वहीं इसके विपरीत वीरान क्षेत्रों में सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी। 10 मीटर चौड़ाई (थ्री लेन) में डामरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की चौड़ाई की हो रही नापजोख
श्रीनगर। वर्तमान में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सरकारी परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम सड़क की नापजोख कर रही है। सर्वेक्षण के पश्चात प्रतिकर भुगतान की पत्रावलियां तैयार की जाएंगी। इस मौके पर लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सड़क का चौड़ीकरण कार्य होगा। बाजार क्षेत्र में 7 मीटर चौड़ाई में डामरीकरण होगा। अगर जगह मिली, तो सर्विस लेन बनाई जाएगी। ताकि कोई व्यक्ति यहां कुछ देर वाहन खड़ा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed