फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 lakhs grabbed by the deal of the sold land

बिकी हुई जमीन का कर दिया सौदा, हड़प लिए 15 लाख

Fri, 06 Aug 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs grabbed by the deal of the sold land
जालसाजों ने बिकी हुई जमीन का दूसरे से सौदा कर डाला। इस सौदे में व्यक्ति से 15 लाख रुपये हड़प लिए। व्यक्ति को जब इस बात का पता चला तो उसने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अब व्यक्ति को धमकियां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

इमरान खान निवासी शिव विहार क्लेमेंटटाउन का कहना है उनका संपर्क इसरार अहमद निवासी मोरोवाला क्लेमेंटटाउन, नदीम खान निवासी टर्नर रोड मोरोवाला, असलम कुरैशी निवासी छोटा भारूवाला आदि से हुआ था। इन्होंने एक जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने देहराखास में जमीन दिखाई और उसका 15 लाख रुपये में सौदा किया। तीनों के खातों में 14.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। जबकि, करीब एक लाख रुपये नकद दिए गए। इसरार ने मुख्तारेआम (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) के जरिए रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद जब इमरान चहारदीवारी करने पहुंचे तो लोगों ने रोक लिया। उन लोगों ने कहा कि यह जमीन तो पहले से वे खरीद चुके हैं। इस पर इमरान आदि से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया कि यह जमीन पहले बेच दी है। यही नहीं इमरान से और 10 लाख रुपये की मांग की गई। अब वह मना कर रहे हैं तो आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed