{"_id":"5967a6684f1c1b325b8b46f1","slug":"14999650962-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से नहीं हुआ मनरेगा की मजदूरी का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से नहीं हुआ मनरेगा की मजदूरी का भुगतान
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। एक साल से मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान न होने पर सूया के मनरेगा श्रमिकों ने प्रदर्शन किया और ब्लाक कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी। उन्होंने बीडीओ के माध्यम से जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
मनरेगा भुगतान को लेकर सूया के ग्रामीणों ने माकपा के बैनर तले बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ कार्यालय में वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। यहां आयोजित जनसभा में माकपा के सूया ग्राम इकाई के सचिव खड़क सिंह, प्रधान हीरा राम ने बताया कि सूया गांव में मनरेगा के तहत 138 श्रमिक पंजीकृत हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में श्रमिकों ने मनरेगा योजना के तहत गांव में कई काम किए लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। धरना स्थल पर पहुंची ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने श्रमिकों का समर्थन करते हुए कहा कि ब्लाक के 45 ग्राम पंचायतों का मनरेगा का भुगतान शेष है, जो केंद्र सरकार की ओर से होना है। बीडीओ विक्रम लाल शाह ने बताया कि सूया के मनरेगा के मजदूरों का 17.67 लाख का भुगतान सहित अन्य गांवों का भुगतान केंद्र सरकार के स्तर पर रुका पड़ा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में ममंद अध्यक्ष कौशल्या देवी, सरपंच यशोदा देवी, बलवंत सिंह, भुवन सिंह, कुशल सिंह, धन सिंह, प्रताप सिंह, हयात सिंह, नारायण सिंह, खड़क सिंह, अर्जुन सिंह, जगत सिंह, राधा देवी, रमा देवी, चंद्रा देवी, कमला देवी, रघुवीर सिंह रावत, सोबन सिंह, कुंवर सिंह और गोविंद सिंह आदि शामिल थे।