{"_id":"5967a65d4f1c1b5c4f8b46ef","slug":"14999650855-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जोशीमठ पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता श्रद्धालुओं की तलाश में जोशीमठ पहुंचे परिजन
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अमृतसर के लापता श्रद्धालुओं के परिजन भी बृहस्पतिवार को देर शाम जोशीमठ पहुंच गए हैं। पाला सिंह उर्फ कृपाल सिंह के भाई साहब सिंह का कहना है कि एक जुलाई को सभी श्रद्धालु घर से हेमकुंड साहिब के लिए निकले थे। दो जुलाई को वे श्रीनगर रुके और तीन को गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचे। छह जुलाई को उनकी जोशीमठ में अंतिम लोकेशन मिली थी। पाला सिंह दूसरी बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आया था, जबकि अन्य सभी पहली बार हेमकुंड साहिब आए थे। लापता हुए श्रद्धालुओं में सबसे कम उम्र का कुलवीर सिंह (17) है। साहब सिंह का कहना है कि वे ऋषिकेश से ही थानों की सीसीटीवी फुटेज और जगह-जगह रास्ते में अपने खोए परिजनों को ढूंढते जोशीमठ पहुंचे हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। ब्यूरो