{"_id":"5967a65b4f1c1b5c4f8b46ec","slug":"14999650835-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में राष्ट्रगान से शुरू होगा दिन, राष्ट्रगीत से समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में राष्ट्रगान से शुरू होगा दिन, राष्ट्रगीत से समापन
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए सत्र 2017-18 में दिन की शुरुआत जहां राष्ट्रगान से होगी वहीं दिन का समापन राष्ट्रगीत से किया जाएगा। यही नहीं कालेेज के सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंधन की ओर से निश्चित यूनीफार्म में ही कालेज आना होगा।
कर्णप्रयाग महाविद्यालय प्रबंधन ने इस बार निर्णय लिया कि कॉलेज शुरू होने पर राष्ट्रगान और कॉलेज की छुुट्टी के समय राष्ट्रगीत गाया जाएगा। इस बार छात्रों के लिए ब्राउन पैंट और क्रीम कलर की शर्ट तथा छात्राओं के लिए ब्राउन कुर्ता और क्रीम कलर की सलवार और दुपट्टा तय किया गया है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, छात्र नेता सुनील कुमार, सूरज बिष्ट आदि ने ड्रेस कोड लागू करने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन बना रहेगा और बाहरी लोगों के महाविद्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगेगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेसी घिल्डियाल ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं 17 जुलाई तक प्रवेश फार्म जमा कर सकते हैं। 18 और 19 जुलाई को मेरिट लिस्ट लग जाएगी और 20 जुलाई से प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। महाविद्यालय में कालेज शुरू होने के वक्त राष्ट्रगान गाया जाएगा, जबकि कालेज समाप्ति पर राष्ट्रगीत गाने का प्रावधान है। यही नहीं सभी छात्र छात्राओं को तय ड्रेस कोड में महाविद्यालय आना जरूरी है।