{"_id":"5963b1e04f1c1b69228b4676","slug":"149970588410-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग किशोर, किशोरी को किया परिजनों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग किशोर, किशोरी को किया परिजनों के हवाले
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। राजस्थान से भागे एक किशोर और किशोरी को पुलिस ने राजस्थान पुलिस और परिजनों के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस कांस्टेबल सुनील रावत को स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर एक किशोर और किशोरी के घूमने की सूचना दी। इस पर थाना पुलिस और कांस्टेबल ने किशोर-किशोरी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोनों कुछ दिन पूर्व राजस्थान के जयपुर से भागे थे। राजस्थान के कर्निविहार जयपुर थाना पुलिस में मामला भी दर्ज है। पुलिस ने रात को किशोर को बैरक में ठहराया जबकि किशोरी को बाल कल्याण में रखा गया। सोमवार सुबह राजस्थान से पुलिस और उनके परिजन यहां पहुंचे। इस पर दोनों को परिजनों और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।