फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देवगड्डी- पल्यापटाला सड़क से चार पट्टियों को मिलेगा यातायात का लाभ

देवगड्डी- पल्यापटाला सड़क से चार पट्टियों को मिलेगा यातायात का लाभ

Sat, 08 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
देवगड्डी- पल्यापटाला सड़क से चार पट्टियों को मिलेगा यातायात का लाभ
कीर्तिनगर। अगर पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत देवगड्डी-पल्यापटाला मोटर मार्ग का निर्माण हो जाए, तो विकास खंड कीर्तिनगर की 4 पट्टियों के गांवों का सीधा यातायात संपर्क हो जाएगा। साथ ही यह सड़क रिंग रोड का काम करेगी, लेकिन दिक्कत यह है कि स्वीकृति के दो साल बाद भी कार्यदायी संस्था लोनिवि (पीएमजीएसवाई) कीर्तिनगर खंड वन भूमि हस्तांतरण की पत्रावलियों का निस्तारण नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में विकास खंड कीर्तिनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बडियारगढ़-घंडियालधार मोटर मार्ग पर स्थित देवगड्डी से पल्यापटाला गांव तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत की गई। इस सड़क से परियापुंडोली, पल्यापटाला, डांडाखील, भडेंख़ील, मोलधार, सरमोली और पांडव गांवों को यातायात लाभ पहुंचाने का मकसद रखा गया। साथ ही यह मार्ग कीर्तिनगर-सिल्काखाल-चुन्नीखाल मार्ग और डांग-कांडी मार्ग से जुड़ रहा है। अगर यह मार्ग स्वीकृत पांडव-घंडियालधार मोटर मार्ग से जुड़ जाए, तो बडियारगढ़, लोस्तू, कड़ाकोट और ढुंढसिर पट्टियों के 200 गांवों का सीधा यातायात संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश बर्त्वाल, रमेश सिंह, धीरज सिंह और मदन सिंह ने बताया कि मार्ग बनने से ढुंढसिर व कड़कोट से लोस्तु व बडियारगढ़ पट्टी जाने के लिए कीर्तिनगर का फेरा नहीं काटना पड़ेगा। इससे लगभग 40 किलोमीटर की दूरी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
वन विभाग से हाल में वन भूमि पत्रावलियां वापस आई हैं। कुछ आपत्तियां लगाई गई हैं, जिनका निस्तारण नोडल ऑफिस भेज दिया जाएगा। जेएस रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed