{"_id":"595fb9a74f1c1b47698b45ed","slug":"149944572817-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलगांव में दो घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलगांव में दो घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर खड़ीखाड़ के पास बोल्डर टूटकर सड़क पर आ गिरे, जिससे हाईवे एक घंटे बंद रहा। वहीं नलगांव में बोल्डर गिरने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर सड़क खुलवाई और यातायात सुचारु करवाया गया।
बारिश से शुक्रवार सुबह दस बजे कर्णप्रयाग और गौचर के बीच बदरीनाथ हाईवे खड़ीखाड़ में बंद हो गया। सड़क बंद होने की सूचना पर एसडीएम केएन गोस्वामी मौके पर पहुुंचे। बीआरओ की जेसीबी नजदीक न होने से झिरकोटी सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी को बुलाया गया। ग्यारह बजे करीब यातायात सुचारु कराया गया। दूसरी ओर कर्णप्रयाग से ग्वालदम को जोड़ने वाली सड़क पर दोपहर बारह बजे नलगांव में बोल्डर आ गए। करीब दो बजे तक बंद रही सड़क पर कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल सहित कुमाऊं को आने जाने वाले वाहन फंसे रहे। इस पर प्रशासन ने दो जेसीबी मशीन मंगाकर मलबा साफ कराया। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि दोनों सड़क अब वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है।