फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण आंदोलन को मिल रहा जन समर्थन

एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण आंदोलन को मिल रहा जन समर्थन

Mon, 19 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी के स्थाई परिसर निर्माण आंदोलन को मिल रहा  जन समर्थन
एनआईटी आंदोलन को मिला जन समर्थन
विज्ञापन

अब गांव-गांव और घर-घर पहुंचाएंगे मुहिम का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गणेश मंदिर में एनआईटी श्रीनगर के स्थायी परिसर निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठन उतर आए है। कहा कि जब तक एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा।

रविवार को चौथे दिन गणेश मंदिर परिसर में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए प्रगतिशील जनमंच के साथ ही स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जनासू शांति प्रसाद लिंगवाल, भारतीय स्वाभिमान ट्रस्ट के शिशपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह सहित कई लोगों ने धरने को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि मुहिम के संदेश को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचा कर समर्थन जुटाया जाएगा। इस मौके पर आयोजित बैठक में धरना स्थल को गणेश मंदिर परिसर से पौड़ी बस अड्डे के पास पीपल चौरी में संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनमंच के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट भूपेंद्र पुंडीर ने एनआईटी के स्थायी परिसर के निर्माण पर कहा कि श्रीनगर में 8 साल बाद भी एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण न किया जाना खेद का विषय है। धरने पर बैठने वालों में जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, जुल्फिकार हुसैन, वशील अहमद, यमुना काला, देवेंद्र राणा, सदानंद पुरी, हरि प्रसाद, आर एस शुक्ला, पीवी पैन्यूली, हर्ष रावत, शक्ति प्रसाद ककडियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed