फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब कांगड़ी गांव में नहीं खुलेगी शराब की दुकान

अब कांगड़ी गांव में नहीं खुलेगी शराब की दुकान

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अब कांगड़ी गांव में नहीं खुलेगी शराब की दुकान
कांगड़ी गांव में नहीं खुलेगा ठेका
विज्ञापन

- ठेकेदार ने चंडीघाट की तरफ शिफ्ट की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। कांगड़ी गांव में शराब की दुकान खोलने के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का संघर्ष आखिरकार रंग ले आया। मुकदमे दर्ज कराने के बाद भी ग्रामीणों का हौसला कम नहीं हुआ। अब ठेकेदार ने शराब की दुकान को चंडीघाट की तरफ शिफ्ट कर दिया है, हालांकि अभी मोबाइल वैन से ही शराब बेची जा रहा है। गांव से शराब की दुकान हटाए जाने से खुश ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी गांव की समस्याओं को लेकर आपसी समन्वय के साथ ही संघर्ष किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद शराब के ठेकों को हाईवे से पांच सौ मीटर दूर करने के निर्णय पर कांगड़ी गांव से अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें हटा दी गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने पहले गांव के पास ही शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया तो उसका विरोध किया गया। इस पर दुकानें राजाजी पार्क से सटी सिंचाई विभाग की नहर पटरी पर खोल दी गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने वहां भी धरना-प्रदर्शन किया। इस पर वहां से भी दुकान हटाकर दोबारा गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास खेलने की कोशिश की गई, जिस पर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया गया। आबकारी विभाग के निरीक्षक डीएस चौहान ने 26 लोगों के खिलाफ थाना श्यामपुर में मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन ग्रामीणों का संघर्ष इसके बाद भी जारी रहा। अब ठेकेदार ने शराब की दुकान कांगड़ी गांव के पास से हटा ली। अब दुकानों को चंडीघाट के पास शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मामचंद, फकीरचंद, सुनील पाल, कमल, नीरज, सरला देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, सरला रमोला, शीर्षपाल नेगी आदि ने इस पर खुशी जताई है। वहीं जगजीतपुर से हटाई गई शराब की दुकान मिस्सरपुर के पास खोले जाने पर वहां भी अब विरोध तेज होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed