{"_id":"59467b8b4f1c1bf5688b48cc","slug":"149779140115-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने किए बदरीनाथ के दर्शन, वेदपाठ में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने किए बदरीनाथ के दर्शन, वेदपाठ में हुए शामिल
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बदरीनाथ धाम पहुंचे देवगौड़ा, वेदपाठ में हुए शामिल
बीकेटीसी अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत
बदरीनाथ। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा रविवार को परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को ही उन्हें केदारनाथ के दर्शन करने के बाद बदरीनाथ आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह केदारनाथ के दर्शन कर लौट गए। रविवार को सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से पत्नी संग वह बदरीनाथ धाम पहुंचे। करीब आधे घंटे तक वीआईपी गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वह बदरीनाथ मंदिर के मंडप में पहुंचे। उन्होंने यहां करीब आधा घंटे तक भगवान बदरीनाथ के दर्शन, वेद पाठ और आरती के दर्शन किए। बाद में मंदिर परिसर में मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, भूपेंद्र मैठाणी, सुनील तिवारी, सुरेंद्र पंवार, संजय भट्ट, डॉ. हरीश गौड़ और कृपाल सनवाल ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। बदरीनाथ में करीब एक घंटे ठहरने के बाद सुबह 10.45 बजे पूर्व प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। पूर्व प्रधानमंत्री 11 जून को भी बदरी-केदार तीर्थयात्रा का कार्यक्रम था, लेकिन उसी दौरान बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा होने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हुआ।