फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 35 वें दिन भी जारी

मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 35 वें दिन भी जारी

Sat, 17 Jun 2017 08:59 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 35 वें दिन भी जारी
टीएचडीसी ने आंदोलनकारियों के खिलाफ किया केस
विज्ञापन

काम में बाधा पहुंचाने का लगाया आरोप
मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 35वें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जोशीमठ। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर हेलंग में विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों का धरना शनिवार को 35वें दिन भी जारी रहा। प्रभावित परियोजना के बैराज साइड पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, परियोजना के कार्य में बाधा डालने पर टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक बीके सिंह ने प्रभावित गुड्डू लाल, सूरज भंडारी, कुलदीप भंडारी और रमेश लाल के विरुद्ध सिविल न्यायालय में मामला दर्ज कर दिया है।
शनिवार को ग्रामीणों पर मामला दर्ज करने के खिलाफ आक्रोशित आंदोलनकारियों ने टीएचडीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। बीते 34 दिनों से रोजगार, सड़क और चारापत्ती मुआवजे की मांग को लेकर परियोजना प्रभावित हेलंग के ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे गुड्डू लाल ने कहा कि टीएचडीसी की ओर से ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे पर फंसाया जा रहा है। मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रेमा देवी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश लाल टम्टा, सूरज भंडारी, कुलदीप भंडारी, गुरुदीप लाल, चैता देवी, कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed