फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बढ़ी उमस ने बढ़ाई मुश्किल

बढ़ी उमस ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 06 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बढ़ी उमस ने बढ़ाई मुश्किल
मौसम में बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर गया, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से मौसम उमस पैदा हो गई। जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते शाम के समय हल्की फुल्की ठंडी हवाओं ने थोड़ी बहुत राहत दे दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की आमद से पहले मौसम में नमी की मात्रा बढ़ती है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। वहीं मंगलवार को उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। भारी उमस के कारण लोगों को न घरों में चैन मिला और न ही बाहर। गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर घाटों पर पहुंचे। उमस के कारण पंखे और कूलर भी ज्यादा राहत नहीं दे पाए। गर्मी के साथ-साथ गुल होती बिजली ने भी लोगों की पेरशानी को बढ़ाए रखा। गर्मी के चलते आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में सूनापन छाया रहा। अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले चार डिग्री गिरकर 38 पहुंच गया लेकिन न्यूनतम तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस के साथ कोई गिरावट नहीं हुई। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से मौसम में उमस पैदा हो गई। हालांकि इस उमस को पहाड़ों में हो रही बारिश के प्रभाव के रूप में भी देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिक डा. एआर सैंथिल ने बताया कि मंगलवार को मौसम में उमस बढ़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि मानसून आने से पहले मौसम में नमी पैदा हो जाती है। जिसके कारण ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज का दिन कुछ राहत भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed