{"_id":"59358c9b4f1c1b1e7c8b4584","slug":"149668164112-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे बंद, नहीं चली टैक्सियां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे बंद, नहीं चली टैक्सियां भी
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। शराब की दुकान के विरोध और जनप्रतिनिधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में सोमवार को देवाल बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहा। साथ ही टैक्सियों का संचालन बंद रहा। ऐसे में देवाल मुख्य बाजार से थराली जाने वालों को एक किमी का पैदल चलना पड़ा। शराब विरोधी संघर्ष समिति, टैक्सी यूनियन सहित जनप्रतिनिधियों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया।
ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग को आयोजित 59वें दिन के धरने प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब के विरोध में प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। शराब के कारोबारियों की ओर से लगातार आंदोलनकारियों को धमकियां मिल रही हैं। इससे नाराज टैक्सी यूनियन ने सोमवार को टैक्सियों का संचालन बंद रखा। ऐसे में देवाल मुख्य बाजार से थराली जाने वालों को एक किमी का पैदल सफर करना पड़ा। यही नहीं बाजार में जुलूस प्रदर्शन करते हुए सरकार, आबकारी विभाग और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में देवाल में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, उपाध्यक्ष हिमांती परिहार, कमला राणा, कलावती परिहार, पुष्पा मिश्रा, पुष्पा नेगी, बख्तावर सिंह, सीता देवी, मोहन सिंह, धन सिंह, कुंदन भंडारी, प्रताप सिंह, हीरा पहाड़ी, गोविंद सिंह, महाबीर सिंह, चंद्रा देवी, कमला देवी, दर्शनी देवी, सरिता देवी, गीता देवी, तुलसी देवी, डोली देवी आदि शामिल रहे।