{"_id":"593589d04f1c1b1e7c8b457b","slug":"149668092611-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी महिलाओं पर अवतरित हुए देवता के पश्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी महिलाओं पर अवतरित हुए देवता के पश्वा
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। शराब की दुकान के विरोध के दौरान आंदोलनकारी महिलाओं पर देवी का पश्वा अवतरित होने से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां मौजूद पुलिसकर्मी पशोपेश में पड़ गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दूर खड़े होकर पश्वा के शांत होने का इंतजार करने में ही भलाई समझी।
गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। महिलाएं विगत कई दिनों से दुकान खुलने से पूर्व ही दुकान के शटर के सामने धरने पर बैठ जा रही थी, जिससे दुकान संचालक दुकान नहीं खोल पा रहे थे। सोमवार को दुकान संचालकों ने महिलाओं के आने से पूर्व ही दुकान के सामने डेरा डाल दिया, जिससे महिलाएं दुकान के सामने धरने पर नहीं बैठ पाई। दिन के बारह बजते ही दुकान संचालक शटर खोल कर दुकान के अंदर चले गए। इसी बीच महिलाएं दुकान के सामने धरने पर बैठ गई। सूचना मिलते ही कोतवाल एनएस बिष्ट भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी आंदोलनकारी महिलाओं से वार्ता कर ही रहे थे कि अचानक आंदोलनकारी दो महिलाओं पर देवी का पश्वा अवतरित हो गया, जिस पर पुलिस कर्मी भी सकपका कर दूर खड़े हो गए। देवी के पश्वा ने शराब कारोबारियों को जल्द दुकान हटाने की चेतावनी दी। पश्वा के शांत होने पर ही स्थिति सामान्य हो पाई। मौके पर पहुंचे एसडीएम मायादत्त जोशी ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
गो कथा के लिए बन रहे पांडाल का कार्य रुकवाया
श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम में गो कथा के आयोजन के लिए बनाए जा रहे पांडाल कार्य को नगर पालिका कर्मियों व पुलिस ने रुकवा दिया। नगर पालिका कर्मियों का कहना था कि गो कथा के आयोजन व पांडाल निर्माण के लिए पालिका से अनुमति नहीं ली गई है।