{"_id":"5932ea914f1c1b2c688b4568","slug":"14965090844-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत महाशक्ति बनने की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत महाशक्ति बनने की ओर
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के नवनिर्माण का दौर शुरू हुआ है। विकास के क्षेत्र में हर तरफ भारत ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। दुनिया भर में भारत अब फिर महाशक्ति बनने की तरफ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र ओर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ऋषिकुल मैदान में चल रहे मोदी फेस्ट कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों एवं क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं की जानकारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना होगा। जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका गहनता से विश्लेषण किया गया है। इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सबको समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
रानीपुर केेे विधायक आदेश चैहान ने कहा कि इस समय विश्व में भारत का रूतबा बढ़ा है। सरकार सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए कार्य कर रही है। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर पर ले जाने की जरूरत है। भजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मोदी राज में आम आदमी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विकास तिवारी, नरेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, अनिल अरोड़ा, हरजीत सिंह, राजीव भट्ट, राजेश चावला, जनविंद्र सिंह चौहान, अश्विनी पाल, वीरेंद्र, देवेंद्र मनवाल, गोमती मिश्रा, संदीप गोयल, कन्हैया खेवड़िया, सुनील कोरी, प्रेम शंकर पिंकी, विनीत जौली, किशन बजाज, संजय चोपड़ा, संजीव चौधरी, कामिनी सड़ाना, अनिरुद्ध भाटी, जगदीश लाल पाहवा, रोहित साहू, संगीता गिरि, नीतू धीमान, रवि जैसल, मनोज गौतम, राहुल वशिष्ठ, राजन खन्ना आदि मौजूद रहे। मोदी फेस्ट में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।