{"_id":"61eb12e4e2580c1c4e56a7f7","slug":"1489-patients-of-corona-in-the-district-in-24-hours-four-died-city-news-drn402238270","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 घंटे में कोरोना के 1489 मरीज, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 घंटे में कोरोना के 1489 मरीज, चार की मौत
विज्ञापन
देहरादून। जिले मेें पिछले कई दिन से कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी जिले में 24 घंटे में 1489 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि, इस दौरान जिले के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून जिले में 24 घंटे के भीतर 9210 मरीजों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। जिनमें 5726 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। 1489 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, 5811 मरीजों के रिपोर्ट आनी बाकी थी। इसी तरह, 24 घंटे के भीतर ऋषिकेश एम्स में दो, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पटेलनगर और सिनर्जी अस्पताल कौलागढ़ रोड में कोरोना संक्रमित एक-एक मरीज की मौत रिपोर्ट की गई। जिला सर्विलासं अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि सैंपलिंग बढ़ाकर जांच का दायरा और अधिक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी और हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन से धुलने जैसे कोविड गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की है।
वहीं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दून अस्पताल में शुक्रवार को 400 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए। वहीं, अस्पताल में 200 लोगों को कोरोना का टीका लगा। अस्पताल में शुक्रवार शाम तक कोरोना संक्रमित 40 मरीज भर्ती है। जिनमें से सबसे ज्यादा 20 मरीज 21 से 40 साल की उम्र के हैं। 12 नए मरीज भर्ती हुए हैं, वहीं सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल के आईसीयू में कोरोना संक्रमित 13 मरीज भर्ती है। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में 962 मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा 316 मरीज फ्लू ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन
- कोरोना संक्रमित मरीज बरतें अतिरिक्त एहतियात: डॉ. अग्रवाल
दून अस्पताल के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं और होम आइसोलेशन में हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क कर उनकी सलाह लें। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें। अगर आप किसी भी पुराने रोग से पीड़ित हैं तो वह दवाएं भी जरूर लें। हल्का भोजन, तरल खाद्य पदार्थ व फल आदि लेते रहे। होम आइसोलेशन के दौरान आप अपना तापमान व ऑक्सीजन स्तर जरूर नापते रहें। अगर पांच-छह दिन बाद भी बुखार बना रहे, सीने में जकड़न हो, खांसी बढ़ रही हो, ऑक्सीजन कम हो जाए या पुरानी बीमारी के लक्षण बढ़ने लगें तो अपने डॉक्टर या कोविड अस्पताल में जाकर परामर्श जरूर लें।