{"_id":"606dfcc48ebc3ed4be2dcdb5","slug":"147-people-took-advantage-of-free-health-camp-city-news-drn3759101168","type":"story","status":"publish","title_hn":"147 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
147 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
विज्ञापन
पैनिसिया अस्पताल मैनेजमेंट और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से धर्मपुर स्थित पैनिसिया अस्पताल में आय
- फोटो : CITY
पेनिसिया अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 147 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उपयोगी परामर्श व आवश्यक दवाएं दी। इस दौरान लोगों की जांच भी मुफ्त की गई और कई अन्य पर 30 तक फीसदी छूट भी दी गई।
बुधवार को धर्मपुर स्थित अस्पताल में निदेशक रणवीर चौहान ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, मास्क व सैनिटाइजर का नियमित तौर पर इस्तेमाल करने और दो मीटर की दूरी रखने की अपील की। शिविर में मस्तिष्क, रीढ़ व नस रोग विशेषज्ञ डा. अश्वमेघ, फिजिशियन डा. सुनील भट्ट, गायनोकॉलजिस्ट डा. ममता थपलियाल, डा. प्रियंका रतूड़ी व डा. मीनू मैठाणी और पेन व स्पाइन सर्जरी विशेषज्ञ डा. लवकुश पांडेय ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
शिविर में सभी लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हड्डियों की बीएमडी जांच पूरी तरह मुफ्त की गई। वहीं, एक्सरे, ईसीजी, सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी जांच में 30 फीसदी तक की छूट दी गई। अस्पताल निदेशक रणवीर चौहान ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नियमित तौर पर इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।