फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, किया धरना प्रदर्शन

पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, किया धरना प्रदर्शन

Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, किया धरना प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद साल 1984 में देश में भड़के दंगों में मारे गए लोगों पर सैम पित्रोदा बयान के बाद भाजपाई भड़क गए हैं। बयान के विरोध में भाजपा के आह्वान पर शनिवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने सैम पित्रोदा के साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान महज उनकी नहीं वरन कांग्रेस की पूरी सोच को दर्शाता है। देश में इतनी बड़ी संख्या में सिखों का नरसंहार उन्हें छोटी सी घटना लगती है, लेकिन इतिहास इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाना भाजपा की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एसआईटी गठन के बाद तमाम पर्तें खुल रही हैं। दोषियों को सजा मिलनी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर, कमलनाथ जैसे आरोपियों को कांग्रेस पार्टी ने ना सिर्फ सम्मानित किया, बल्कि टिकटों से भी नवाजा और कमलनाथ को तो मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री तक बना दिया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने बेशर्मी की सभी हदों को पार कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि सिख गुरुओं ने धर्म के लिए अपने पुत्रों तक का बलिदान कर दिया। कांग्रेस ने न्याय देने की जगह पूरे सिख समाज का अपमान किया। धरने में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर महामंत्री राजेंद्र ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, महेश पांडे, श्याम अग्रवाल, सुभाष यादव, डॉ. उदय पुंडीर, आनंद प्रकाश नौटियाल, रईस अंसारी, विपिन खंडूरी, सौरव शर्मा, सरदार बलजीत सोनी, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन, संतोष नागपाल, गुरमीत सिंह, टोनी, महेश गुप्ता, बृजलेश गुप्ता, नीलू साहनी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed