फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   असफल छात्र निराश न हों एनआईओएस में है मौका

असफल छात्र निराश न हों एनआईओएस में है मौका

Mon, 06 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
असफल छात्र निराश न हों एनआईओएस में है मौका
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक या असफल होने वाले छात्र निराश न हों। उनके लिए अभी एक मौका और बचा हुआ है। इससे वह साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपेन स्कूलिंग (एनआईओएस) में एडमिशन 30 जून तक खुले हुए हैं।

एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा में असफल हो गए हैं, वे विकल्प के तौर पर एनआईओएस की स्ट्रीम-2 का लाभ ले सकते हैं। एनआईओएस ऐसे असफल छात्रों के लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा आयोजित करता है। इसका परीक्षाफ ल दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक घोषित हो जाता है। इसके अलावा असफल छात्र अपने मूल बोर्ड से जिन दो विषयों में पास हैं, उनके अंक एनआईओएस की ओर से ऐसे ही जोड़ दिए जाते हैं। इस प्रकार उसे केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी। यह प्रवेश 30 जून तक खुला है। प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है। अपने जनपद में स्थित अध्ययन केंद्रों से भी प्रवेश लिया जा सकता है। यह बोर्ड सभी बोर्ड के बराबर सरकार से मान्यता प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए एनआईओएस की वेबसाइट, एनआईओएस के क्षेत्रीय कार्यालय या फिर किसी अध्ययन केंद्र से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

एनआईओएस की वेबसाइट : www.nios.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed