फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएनए रिपोर्ट पर नहीं विश्वास

डीएनए रिपोर्ट पर नहीं विश्वास

Sat, 20 Apr 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
डीएनए रिपोर्ट पर नहीं विश्वास
डीएनए रिपोर्ट पर नहीं विश्वास
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून महिला अस्पताल में बच्चा बदले जाने में मामले में नया मोड़ गया है। बृहस्पतिवार को आई डीएनए रिपोर्ट को एक दंपति ने मानने से इंकार कर दिया है। उनका तर्क है कि उनके सामने रिपोर्ट को खोला नहीं गया। उन्हें आशंका है कि रिपोर्ट को उन्हें दिखाने से पहले ही बदल दिया गया। उन्होंने दोबारा डीएनए जांच कराने की भी बात कही है।
उल्लेखनीय है कि दून महिला अस्पताल में पांच मार्च की सुबह एक ही नाम की दो महिलाओं का प्रसव हुआ था। जिनमें अनिल की पत्नी आरती ने सुबह 9.20 बजे पुत्र को जन्म दिया था। वहीं डोभालवाला निवासी उमेश शाह की पत्नी आरती ने 9.50 बजे लड़की को जन्म दिया था। बच्ची की हालत नाजुक होने के चलते नर्स ने उसे निक्कूू वार्ड में भर्ती करा दिया था। शाम को शाह दंपति बच्चा लेने पहुंची तो उन्हाेंने लड़की देखकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल कर्मियों ने साठगांठ कर उनका बच्चा बदल दिया है। सुबह उन्हें बेटा होना बताया गया था। शाह दंपति ने धारा चौकी पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ तहरीर भी दे दी। विवाद ज्यादा बढ़ने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने हस्तक्षेप कर पुलिस को न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद डीएनए टेस्ट कराने के लिए दोनों नवजातों और उनके माता-पिता के सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक जांच लैब (एफएएल) भेजे गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि डोभालवाला निवासी उमेश शाह पत्नी आरती ने ही बच्ची को जन्म दिया था। वहीं शुक्रवार को अमर उजाला ने जब उमेश से बात की तो उन्होंने डीएनए रिपोर्ट पर विश्वास करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि बाल अयोग की अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया था कि रिपोर्ट को उनके सामने खोला जाएगा लेकिन उन्हें बिना जानकारी दिए है रिपोर्ट का खुलासा कर दिया गया। उन्हें रिपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अखबार में खबर पढ़कर उन्हें रिपोर्ट आने का पता चला है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी रिपोर्ट को बदल दिया गया है। इसके लिए अब वह चुप नहीं बैठेंगे। दोबारा डीएनए जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दून अस्पताल एमएस डॉ. केके टम्टा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस से मामले की डीएनए जांच रिपोर्ट मिल गई है। शनिवार को दोनों बच्चों के परिजनों को बुलाकर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed