{"_id":"5cb6356ebdec22140559c789","slug":"141555445102-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत नियामक आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत नियामक आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक के अध्यक्ष सुभाष कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह वर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन कर दिया गया है। चयन समिति में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पीके पुजारी व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को शामिल किया गया है।
राज्य विद्युत नियामक आयोग के अधिकारियों के मुताबिक विद्युत अधिनियम-2003 के तहत एक मार्च को गठित समिति 30 मई तक आवेदकों का साक्षात्कार कर अपनी संस्तुति सरकार का करेगी। इसके बाद शासन स्तर पर नामों पर विचार विमर्श करने के उपरांत आयोग अध्यक्ष के अंतिम नाम पर मुहर लगायी जाएगी। सूत्रों की मानें तो आयोग के अध्यक्ष के लिए कई पूर्व नौकरशाहों समेत कई लोगों ने आवेदन किए हैं।