फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सब्सिडी पर वन विभाग मुहैया कराएगा फोडर ब्लाक

सब्सिडी पर वन विभाग मुहैया कराएगा फोडर ब्लाक

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सब्सिडी पर वन विभाग मुहैया कराएगा फोडर ब्लाक
सब्सिडी पर वन विभाग मुहैया कराएगा फोडर ब्लाक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व व जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में रहने वाले वन गुुुर्जरों के पालतू जानवर सिर्फ जंगलों के चारे व पराली पर ही पूरी तरह आश्रित न रहें, इसके लिए वन विभाग की ओर से पशुपालन विभाग के जरिये सब्सिडी पर फोडर ब्लाक मुहैया कराए जाएंगे। वन गुर्जरों के जानवरों के कुपोषित होकर मरने की कई घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। इतना ही नहीं वन गुर्जरों के जानवरों को खाने के तौर पर पराली दिए जाने व इससे उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए विभागीय स्तर पर टीम का गठन किया गया है। जिसमें पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।
पिछले दिनों प्रमुख वन संरक्षक के साथ हुई बैठक के दौरान वन गुर्जरों ने मुद्दा उठाया कि वन क्षेत्रों में चरान पर रोक लगाए जाने व जानवरों को पराली खिलाने से कई पालतू जानवरों की मौत हो चुकी है। सिर्फ पराली के भरोसे आश्रित रहने पर जानवर कुपोषण के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि वन गुर्जरों के पालतू जानवरों की मौत का अध्ययन करने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व व हरिद्वार वन प्रभाग के अफसरों की एक समिति बनाई गई है जो तमाम पहलुुओं का अध्ययन करेगी। समिति में विभागीय अधिकारियों के अलावा पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। वन गुर्जरों के जानवरों के लिए चारे की कमी न हो, इसके लिए उन्हें सब्सिडी पर ‘फोडर ब्लाक’ उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फोडर ब्लाक ईटों के रूप में चारा होता है जिसे कई कंपनियों द्वारा बनाया जाता है। इस फोडर ब्लाक में जानवरों के खाने से जुड़ी तमाम चीजों को शामिल करके बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed