फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भवन कर वसूली के लिए कल से लगेंगे शिविर

भवन कर वसूली के लिए कल से लगेंगे शिविर

Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
भवन कर वसूली के लिए कल से लगेंगे शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा की सख्ती के बाद नगर निगम के कर अनुभाग ने बुधवार को वार्डों में भवन कर जमा कराने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत वार्डों में शुक्रवार से 28 फरवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में टैक्स जमा कराने वालों को 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही भवन स्वामी को कंप्यूटराइज्ड रसीद दी जाएगी।
बता दें, मेयर गामा ने बीते मंगलवार को कर अनुभाग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पता चला था कि 25 करोड़ के सापेक्ष अभी तक केवल 17.5 करोड़ की ही वसूली हो पाई है। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कर वसूली के लिए वार्डों में शिविर लगाने और बकायेदारों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए थे। कर अधीक्षक विनय प्रताप ने बताया कि शिविर में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक भवन कर जमा कराया जा सकेगा। भवन स्वामी को पिछले वर्ष जमा कराए गए भवन कर की रसीद लानी होगी। भवन कर जमा नहीं कराने वालों से जुर्माने के साथ वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

किसी भी वार्ड का जमा करा सकेंगे कर
शिविर में किसी क्षेत्र के भवन स्वामी अपना कर जमा कर सकते हैं। इसके पहले जिस वार्ड में कैंप लगता था, सिर्फ उसी वार्ड के लोग ही भवन कर जमा कर पाते थे। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भवन कर जमा कराने की प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। इसके चलते अब शिविर में सभी वार्डों के भवन स्वामी कर जमा कर सकते हैं। हालांकि भवन कर ऑनलाइन भवन कर जमा करने की सुविधा अगले वित्तीय वर्ष में ही शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में लगाए जाएंगे शिविर
दिनांक वार्ड स्थान
15 फरवरी वार्ड-31 राजीवनगर में आनंद लिगेसी अपार्टमेंट हरिद्वार रोड
वार्ड-59 बल्लूपुर में कमल डेयरी के पास स्ट्रीट नंबर-11 कौलागढ़ रोड
16 फरवरी वार्ड-25 डालनवाला में विंडलास रेजीडेंसी नेहरू रोड
वार्ड-37 माता मंदिर रोड पर सरस्वती विहार ए ब्लॉक सामुदायिक भवन
वार्ड-56 यमुना कॉलोनी में शिव मंदिर कुम्हार मंडी
18 फरवरी वार्ड-4 सालावाला में शिव मंदिर सालावाला
वार्ड-25 डालनवाला में विंडलास रेजीडेंसी
वार्ड-11 करनपुर में सत्यनारायण मंदिर
वार्ड-47 टर्नर रोड पर पार्षद आफिस सुभाषनगर
19 फरवरी वार्ड-11 करनपुर में सत्यनारायण मंदिर, चड्ढा की दुकान नेशविला रोड
वार्ड-37 माता मंदिर रोड पर माता मंदिर चौक सरस्वती विहार
वार्ड-47 टर्नर रोड पर पार्षद कार्यालय सुभाषनगर
20 फरवरी वार्ड-58 श्रीदेवसुमननगर में राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी
वार्ड-5 आर्यनगर में शिव मंदिर आर्यनगर
वार्ड-35 दीपनगर में त्रिहरि अपार्टमेंट केदारपुरम
21 फरवरी विजय कालोनी फेज-एक
वार्ड-9 डीएल रोड पर मठ मंदिर के निकट
वार्ड-23 व 24 धामावाला में कालूमल धर्मशाला राजा रोड
22 फरवरी वार्ड-39 रेस्टकैंप में महावर गेस्ट हाउस त्यागी रोड गुरुद्वारे के पास
वार्ड-16 अमरीक हॉल रेसकोर्स
23 फरवरी बद्रीनाथ कॉलोनी नेशविला रोड
वार्ड-42 कारगी में पाम सिटी कम्युनिटी सेंटर
वार्ड-31 मोहित नगर में लाइब्रेरी हरि विहार विजय पार्क
25 फरवरी वार्ड-43 पटेलनगर में इंडस्ट्रीयल स्टेट एल्फा इंफाटेक
वार्ड-17 गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड
26 फरवरी खुड़बुड़ा पीर की माड़ी
वार्ड-40 व 41 शिव मंदिर रीठामंडी
वार्ड-59 बल्लूपुर में स्ट्रीट नंबर तीन पार्क राजेंद्रनगर
27 फरवरी वार्ड-23 व 24 धामावाला में कालूमल धर्मशाला
वार्ड-28 अधोईवाला में जुयाल मार्केट, सहस्रधारा रोड
28 फरवरी वार्ड-31 राजीवनगर में आनंद लेगेसी अपार्टमेंट हरिद्वार रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed