{"_id":"5c195a8bbdec22570156a7da","slug":"141545165451-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसपुर के नाम रहा ऑलओवर चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसपुर के नाम रहा ऑलओवर चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सभावाला में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब सहसपुर विकासखंड के नाम रहा। प्रतियोगिता का समापन बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने किया।
स्कूल में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसमें सहसपुर ब्लॉक की आरती, नितिन, सीमा, राखी, आशिमा, हिमांशु, अंजली, मोहिनी की टीम प्रथम, रायपुर ब्लॉक की एलिशा, रुबीना, गुलरोशन, जयमाला, सरिता, कोमल, यानू, नीलम, पायल, अर्जुन भंडारी की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में डोईवाला प्रथम और विकासनगर दूसरे स्थान पर रहा। जबकि, खो-खो बालिका वर्ग में विकासनगर पहले और डोईवाला दूसरे नंबर पर रहा। खो-खो में विकासनगर की ओर से ज्योति चौहान, मन्नत चौहान, रक्षा राणा, शिवानी चौहान, निधिका धीमान, शुभांगिनी चौहान, साक्षी चौहान और काजल नेगी ने प्रतिभाग किया। वहीं, डोईवाला की ओर से साक्षी रावत, निकिता रावत, कनिष्का, विधि, साक्षी, अंजली, सिमरन, गीतिका, सानिया, प्राची और सुधा ने बेहतर प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग में विकासनगर पहले और चकराता दूसरे स्थान पर रहा। विकासनगर की ओर से रोहित खन्ना, हिमांशु, रोहित चौहान, विवेक चौहान, सचिन, नवीन चौहान, रितेेेश चौहान, अभय, अमित चौहान, सुरेंद्र, सुजल, ध्रुव शर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष मंगतू सिंह, दिग्विजय चौहान, अनंत सोलंकी, अतुल शर्मा, नरेश, सुरेश नौटियाल, कुशलमणी, रघुवीर पुंडीर, सूरज मंद्रवाल, अश्वनी भट्ट, बीआर टम्टा, राजपाल यादव, अर्चना पंत, नीलम बिष्ट, प्रमोद रावत, अरविंद सोलंकी, सुरेश कुमार, रणवीर तोमर, संतोष कुमार, अजय सैनी, राजेश थापा, जहूर अहमद आदि मौजूद रहे।