फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑनलाइन रद्द कराना होगा राशन कार्ड

ऑनलाइन रद्द कराना होगा राशन कार्ड

Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन रद्द कराना होगा राशन कार्ड
ऑनलाइन रद्द कराना होगा राशन कार्ड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक जगह से दूसरी जगह जाने पर राशन कार्डों का केवल सूची से नाम कटाने से अब काम नहीं चलेगा, इसके लिए पहले राशन कार्ड को ऑनलाइन रद्द कराना पड़ेगा। इसके बिना दूसरी जगह भी राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस तरह के राशन कार्ड ‘एक्जिस्टिंग राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम’ सॉफ्टवेयर पर पकड़ में आ रहे हैं।

दरअसल, एनआईसी के जरिये आरसीएमएस सॉफ्टवेयर में अपग्रेड किया गया है। इस सॉफ्टवेयर से आधार संबंधी फर्जीवाड़ा पकड़ने के साथ ही आधार डुप्लीकेसी के मामले पकड़ में आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रुद्रप्रयाग का सामने आया। रुद्रप्रयाग निवासी मनोज कुछ साल से देहरादून में निवास करते हैं। वह राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। जब कार्यालय के कर्मचारियों ने आवेदन किया तो सामने आया कि रुद्रप्रयाग में उनका पहले ही राशन कार्ड बनाया जा चुका है। इस दौरान मनोज ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग से अपना नाम कटवाकर लाए हैं। इस पर अधिकारी ने बताया कि उनको ऑनलाइन ही आवेदन रद्द कराना होगा। इसके बाद ही वह नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जागरुकता के अभाव में राशन उपभोक्ता दस्तावेजों से तो नाम हटा लेेता है लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद उसे ऑनलाइन की अपने राशन को रद्द कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed