{"_id":"5bf85e6ebdec2241822ee11b","slug":"141543003758-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर हेल्थ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर हेल्थ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रन फॉर हेल्थ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र कौर औलख ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों में महिला एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से सुभाष रोड होते हुए वापस सचिवालय एटीएम चौक पर संपन्न हुई। जहां 40 से कम आयु वर्ग में राजेंद्र प्रसाद पहले, तुलसी प्रसाद दूसरे व कुनाल तीसरे स्थान पर रहे। 40 से 50 आयु वर्ग में पहले स्थान पर संजय थापा, दूसरे स्थान पर सूर्य व तीसरे स्थान पर दीपक बिष्ट रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग में ललित चंद्र ने पहला, रतन सिंह ने दूसरा व जीवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में पहले स्थान पर रजनीश व दूसरे स्थान पर रीना रहीं। 35 से 50 आयु वर्ग में विमला ने पहला, सविता ने दूसरा और पूजा नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 से अधिक वर्ग में रीता कौल ने बाजी मारी। विजेताओं को क्लब के अध्यक्ष जीएस भाकुनी और सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट ने सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र प्रसाद, ललित चंद्र जोशी, देवेंद्र रावत, दिनेश आर्य आदि मौजूद रहे।