{"_id":"5bdb6282bdec22697300b9cc","slug":"141541104258-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट विजेता अरुणिमा को आज मिलेगा नंदा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट विजेता अरुणिमा को आज मिलेगा नंदा सम्मान
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दुर्घटना में अपना पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट फतह करने वालीं अरुणिमा सिन्हा को शुक्रवार नंदा सम्मान प्रदान किया जाएगा। पूर्व सांसद तरुण विजय के आमंत्रण पर दून आ रहीं अरुणिमा सिन्हा को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सम्मानित करेंगी। अरुणिमा राजभवन में दोपहर दो बजे प्रेरणादायक उद्बोधन भी देंगीं। तरुण विजय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं अरुणिमा सिन्हा को डकैतों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं अरुणिमा की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनका एक पैर काट दिया। इसके बावजूद अरुणिमा ने हिम्मत नहीं हारी और एवरेस्ट फतह करने का कारनामा कर दिखाया। अरुणिमा की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं।