{"_id":"5bcf5433bdec2269aa2a1333","slug":"141540314163-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पर्यटन सचिव पहुंची केदारनाथ, देखे पुनर्निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पर्यटन सचिव पहुंची केदारनाथ, देखे पुनर्निर्माण कार्य
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए केंद्रीय पर्यटन सचिव ने प्रसाद योजना-2 के अंतर्गत जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा है।
केंद्रीय पर्यटन सचिव हेलीकाप्टर से मंगलवार को पूर्वाह्न 11.20 बजे धाम पहुंची। उन्होंने मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उन्हें बीते एक वर्ष से चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वे करीब सवा घंटे धाम में रहने के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे केंद्रीय पर्यटन सचिव लौट र्गइं। जिलाधिकारी ने पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने 30 अक्तूबर तक अधिकांश कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि प्रसाद-2 योजना में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में अलग-अलग स्थानों पर रेन सेल्टर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान भी मौजूद थे।