{"_id":"5baa8e6c867a557ea274e043","slug":"141537904236-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्री ने किया भीमगोड़ा क्षेत्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्री ने किया भीमगोड़ा क्षेत्र का दौरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को भीमगोड़ा क्षेत्र का दौरा किया। और भीमकुंड में जमा सिल्ट हटाने का निर्देश दिया। इस पर हरकत में आए नगर निगम ने भीमकुंड के चारों ओर जमा सिल्ट उठाने का काम शुरू किया। एक महीने से भीमकुंड हिल बाईपास से बहकर आई सिल्ट जमा थी। क्षेत्र के लोगों ने कई बार नगर निगम, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के साथ ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग से सिल्ट की सफाई और उठाने की मांग की थी। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया था।
भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मंगलवार को शहर विकास मंत्री मदन कौशिक स्वयं मौके पर स्थिति देखने पहुंचे और नगर निगम के अफसरों को तत्काल सिल्ट उठवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर विकास छाछर जेसीबी, ट्रक और सफाई कर्मचारियों को लेकर भीमकुंड पहुंचे और सिल्ट उठवाने का काम शुरू कराया। विकास छाछर ने बताया कि सिल्ट की सफाई करा दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की जेसीबी कई दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगी थी, इसलिए सिल्ट उठाने में देरी हुई। निर्वतमान पार्षद लखनलाल चौहान ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से सिल्ट उठाने के लिए कहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब शहरी विकास मंत्री के आने पर तत्काल सफाई शुरू कराई गई है। क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने लोगों की अन्य समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्घ भाटी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।