{"_id":"5b806bc842c792465533667c","slug":"141535142856-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की टीम में पहाड़ के क्रिकेटरों की एंट्री मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की टीम में पहाड़ के क्रिकेटरों की एंट्री मुश्किल
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की टीम में पहाड़ के क्रिकेटरों की एंट्री मुश्किल
अनिल चन्दोला
देहरादून। राज्य बनने के बाद पहली बार चुनी जा रही उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में पहाड़ के क्रिकेटरों को मौका मिलने की संभावना बेहद कम है। ट्रायल में ज्यादातर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी जिले के क्रिकेटरों को ही मौका मिलेगा। पहाड़ में पिछले एक वर्ष के दौरान ज्यादातर जिलों में प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हुई हैं, जिससे वहां के कई क्रिकेटर ट्रायल में शामिल होने से महरूम हो जाएंगे।
कुछ दिन पूर्व प्रो. रत्नाकर सेठी की अध्यक्षता में हुई राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को ट्रायल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद सीएयू ने पिछले एक वर्ष के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के रिकॉर्ड खंगालने का काम शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, राज्य में ज्यादातर क्रिकेट प्रतियोगिताएं केवल देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आयोजित की गई हैं। पहाड़ पर जो प्रतियोगिताएं आयोजित भी हुई, उनमें से ज्यादातर टी-20 ही थीं। इन प्रतियोगिताओं के रिकॉर्ड भी नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलना मुश्किल है। केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने चार मैदानी जिलों में हुई किसी मान्यता प्राप्त संघ की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो।
--
समय की कमी के चलते नहीं हुए ओपन ट्रायल
प्रदेश में पहली बार चुनी जा रही टीम के लिए समिति ने ओपन ट्रायल को मंजूरी नहीं दी। सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ सदस्यों ने ओपन ट्रायल कराए जाने की मांग उठाई थी। हालांकि समय की कमी और लगातार बारिश की आशंका को देखते हुए केवल सीमित खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल करने का फैसला किया गया। साथ ही ट्रायल केवल राजधानी में आयोजित करने पर सहमति बनी है।
--
27 को होंगे पंजीकरण
27 से 30 अगस्त तक होने वाले ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण अब 27 अगस्त को ही होगा। पहले यह पंजीकरण 26 अगस्त से होने थे, लेकिन 26 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते पंजीकरण एक दिन टाल दिया गया है। समिति से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अन्य कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।