फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फुटबॉल में सेंट जॉर्ज और एशियन ने मारी बाजी

फुटबॉल में सेंट जॉर्ज और एशियन ने मारी बाजी

Mon, 20 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल में सेंट जॉर्ज और एशियन ने मारी बाजी
फुटबॉल में सेंट जॉर्ज और एशियन ने मारी बाजी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पांचवें ऑल इंडिया सेलाकुई इंविटेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में सेंट जॉर्ज कॉलेज व एशियन स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक हासिल किए हैं। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और पाइन ग्रोव स्कूल हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें सेंट जॉर्ज कॉलेज 6-0 से विजय रहा। सेंट जॉर्ज की ओर से मोहक ने चार व रुबेन और योगोन ने एक-एक गोल दागा।

दूसरा मुकाबला एशियन पब्लिक स्कूल और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। मुकाबले में एशियन पब्लिक स्कूल ने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल को 7-1 से करारी शिकस्त दी। एशियन के लिए कौस्तुभ, आदित्य ने एक मृगांक ने दो और संजीत ने तीन गोल दागे। वहीं सहवाग इंटरनेशनल की ओर से सक्षम ने एकमात्र गोल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेलाकुई स्कूल के प्रिंसिपल राशिद शफ रुद्दीन ने सभी टीमों के खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed