फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कचहरी से दर्शनलाल चौक तक ध्वस्त किए गए 77 अतिक्रमण

कचहरी से दर्शनलाल चौक तक ध्वस्त किए गए 77 अतिक्रमण

Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कचहरी से दर्शनलाल चौक तक ध्वस्त किए गए 77 अतिक्रमण
कचहरी से दर्शनलाल चौक तक ध्वस्त किए गए 77 अतिक्रमण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने शनिवार को कचहरी और दर्शनलाल चौक के पास अभियान चलाकर 77 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इसके अलावा धर्मपुर-मोथरोवाला रोड के अतिक्रमणकारियों को रविवार तक अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी दी। इस क्षेत्र में सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स की टीम शनिवार दोपहर बाद कचहरी के पास पहुंची और अवैध निर्माण हटाने शुरू किए। कार्रवाई के दौरान दर्शनलाल चौक से गौतमबुद्ध चौक के बीच अवैध निर्माण ढहाए गए। इस दौरान टीम ने एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कराए। वहीं कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अवैध निर्माण हटा लिए। वहीं टीम ने धर्मपुर-मोथरोवाला रोड पर मुनादी कराते हुए रविवार तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि रविवार को अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स टीम कार्रवाई नहीं करेगी, सोमवार से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मलबा बन रहा मुसीबत
अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद भी सड़क किनारे पड़ा मलबा अभी तक नहीं उठ पाया है। बीते दिनों अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी अधिकारियों को अभियान के साथ-साथ मलबा उठवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद मलबा पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएस रोड, कारगी चौक, हरिद्वार रोड समेत कई जगहों पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद से मलबा मौके पर ही पड़ा है। इसके चलते बीते तीन-चार दिनों हुई बरसात के चलते कारण कीचड़ होने से राहगीर व वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जीएमएस रोड निवासी सौरभ कुमार का कहना है कि कई बार जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायत की गई, लेकिन अभी भी मलबा नहीं उठाया जा सका है। कारगी चौक के पास रहने वाले हेमंत रावत कहते हैं कि अधिकारी शायद हादसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed