फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिला खेल कार्यालय की ओर से चल रही अंडर-14 बालक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन आर्मी स्कूल बीरपुर, स्कॉलर्स होम्स, स्टेडियम ट्रेनीज चंद्रबनी, बाईचुंग भूटिया स्कूल, केवी आईएमए व एसजीआरआर स्कूल जीत के साथ अगले दौर में पहुंचे। पवेलियन ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को फुटबॉल के छह मैच खेले गए।

पहला मुकाबला राजाराम मोहन राय और आर्मी स्कूल बीरपुर के बीच खेला गया। इसमें आर्मी स्कूल बीरपुर 4-0 से विजय रहा। मैच में अमन ने दो व विवेक और ताशी ने एक-एक गोल किए। दूसरा मुकाबला नवोदय विद्यालय और स्कॉलर्स होम्स के बीच हुआ। मुकाबले को स्कॉलर्स होम्स ने 3-0 से जीत लिया। स्कॉलर्स होम्स की ओर से अभिश्रय ने तीन गोल दागे। तीसरा मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज चंद्रबनी और एसजीआरआर बॉम्बेबाग के मध्य खेला गया। मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज चंद्रबनी के लिए हिमांशु ने तीन और अरुण ने एक गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई। चौथा मुकाबला सेंट मेरी स्कूल और बाईचुंग भूटिया स्कूल की बीच हुआ। मुकाबले में बाईचुंग भूटिया स्कूल ने 5-0 से जीत दर्ज की। मैच में सौरभ ने तीन व अनुनय और जय एक-एक गोल करने में सफल रहे। पांचवां मुकाबला केवी आईएमए और साईग्रेस एकेडमी के मध्य हुआ। मुकाबले में केवी आईएमए ने 1-0 से जीत दर्ज की। अंतिम मैच में न्यू एरा एकेडमी की टीम न आने पर एजीआरआर सहस्त्रधारा को वॉक ओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed