फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून की नदियों में है घातक रसायन

दून की नदियों में है घातक रसायन

Fri, 01 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
दून की नदियों में है घातक रसायन
दून की नदियों में हैं खतरनाक रसायन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रिस्पना, बिंदाल और सुसवा नदी के पानी में रासायनिक तत्व मानकों से अधिक पाए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर नदियों से लिए गए 24 नमूने में करीब 10 घातक रसायन मिले, जो मिट्टी, जलीय पर्यावरण, कृषि एवं जानवरों के लिए घातक हैं। यह खुलासा एक निजी संस्था के परीक्षण में हुआ है।
बृहस्पतिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में स्पेक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि स्पेक्स तीन साल से तीनों नदी के पानी का परीक्षण कर रहा है, नदियों के पानी में हर वर्ष खतरनाक रासायनिक तत्वों का इजाफा हो रहा है। रिस्पना और बिंदाल नदी में पूरे शहर का सीवर जा रहा है। क्लेमेंटटाउन की ओर से आने वाले नाले भी सुसवा नदी में ही मिलते हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि शहर में दो जगहों पर सीवर शोधन प्लांट लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक इनमें कार्य नहीं कर रहा है। तीनों नदियों का पानी सौंग नदी से होकर गंगा में मिलता है। स्पेक्स, जॉय और दूधली के लोगों पर आठ से 19 मई तक लिए गए। जिनके बाद जो परिणाम सामने आए वे चौंकाने वाले हैं। दूषित पानी के चलते दूधली के ग्रामीण कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। लिए गए सैंपल में दूधली गांव से निकलने वाली सुसवा नदी में आयरन, क्रोमियम, लेड मानकों से काफी अधिक पाया गया है। यही स्थिति क्लोराइड, नाइट्रेट और सल्फेट की भी है। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम है। टोटल व फीक्ल कॉफीफार्म 1600 व 1200 गुना पाए गए। जिसके चलते पेट, त्वचा, अल्सर, बाल झड़ना, भूख कम लगना व हड्डी और कैंसर जैसे रोगों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed