फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि, गंभीर

एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि, गंभीर

Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। श्री महंत इंदिरेश में भर्ती मरीज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। गंभीर हालत में मरीज का आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं, मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएमओ ने अस्पताल के डॉक्टरों और विभाग के अफसरों से मरीज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है।
एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि मियांवाला निवासी एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों से उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उसके बाद परिजनों ने उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जांच के दौरान उनको स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के आईसीयू में फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी है। उन्होंने बताया कि मियांवाला में बीमारी और न फैले। इसके लिए ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक दवाइयां दी जा रही है और कई ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले जिले भर में इस साल स्वाइन फ्लू के छह मामले सामने आए है। जिसमें लक्खीबाग निवासी महिला की मौत भी हो गई थी। एसीएमओ डॉ. शरण ने बताया कि 28 संदिग्ध मरीजों के नमूनेे लेकर जांच के लिए एनसीडीसी नई दिल्ली को भेजे गए थे। जिसमें 21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................
स्वाइन फ्लू के लक्षण
मरीज को तेज बुखार आता है।
मरीज को जोर से खांसी आती है।
बीमारी के चलते आंखें लाल हो जाती हैं।
तेज बदन और सिर दर्द होता है।
मरीज गंभीर थकावट महसूस करता है। भूख नही लगती है।
मरीज को तेज उल्टी के साथ डायरिया हो जाता है।
मरीज को निमोनिया हो जाता है।
स्थिति बेहद खराब हो तो खून आने लगता है।
.....................
कैसे करें बचाव
घर के भीतर और आसपास साफ सफाई रखें।
यदि बीमारी संक्रामक रूप धारण कर चुकी है तो मॉस्क पहनें।
हाथों को दिन में कई बार साबुन से धोएं।
घर मेें फिनायल का पाेंछा लगाएं।
मोहल्ले में सुअर को न घूमने दें।
स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed