फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोली रथ यात्रा में की जाएगी एक हजार धर्म स्थलों की स्थापना

डोली रथ यात्रा में की जाएगी एक हजार धर्म स्थलों की स्थापना

Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डोली रथ यात्रा में की जाएगी एक हजार धर्म स्थलों की स्थापना
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए 19 वीं बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला की डोली रथ यात्रा 28 अप्रैल से स्वामी रामतीर्थ की तपस्थली विशोन पर्वत नीलाछाड़ टिहरी गढ़वाल से शुरू होगी। 27 दिन तक प्रदेश के प्रदेश में सभी जनपदों से होकर गुजरने वाली डोली रथ यात्रा के दौरान एक हजार धर्म स्थलों की स्थापना कर देव संस्कृति एवं संवर्द्धन का संदेश दिया जाएगा।
यात्रा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में एक हजार धर्म स्थलों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। पलायन रोकने के उद्देश्य से यात्रा को तीर्थाटन से जोड़ा जाएगा। 28 अप्रैल को विशोन पर्वत से शुरू होकर पूरे प्रदेश के भ्रमण के बाद गंगा दशहरा के दिन 24 मई को टिहरी के नीलाछाड़ में संपन्न होगी।
विज्ञापन

बताया कि 28 अप्रैल को डोली यात्रा विशोन पर्वत से ऋषिकेश पहुंचेगी। वहां से 29 अप्रैल को डोली हर की पौड़ी हरिद्वार पहुंचेगी। जहां पूर्जा-अर्चना और गंगा स्नान के बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। उसके बाद डोली यात्रा देहरादून के नगर निगम परिसर में पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोली का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................................
कब कहां से गुजरेगी यात्रा
तिथि कहां से कहां तक
28 अप्रैल विशोन पर्वत से ऋषिकेश
29 अप्रैल हरिद्वार से देहरादून
30 अप्रैल देहरादून से ऋषिकेश होते हुए नई टिहरी
एक मई नई टिहरी से मसूरी
दो मई मसूरी से पुरोला
तीन मई पुरोला से उत्तरकाशी
चार मई उत्तरकाशी से पटेब
पांच मई पटेब से देवप्रयाग
छह मई देवप्रयाग से जोशीमठ
सात मई जोशीमठ से नौटी
आठ मई नौटी से देवाल
नौ मई देवाल से चौकोरी
दस मई चौकोरी से मुनस्यारी
11 मई मुनस्यारी से पिथौरागढ़
12 मई पिथौरागढ़ से देवीधुरा
13 मई देवीधुरा से अल्मोड़ा
14 मई अल्मोड़ा से हल्द्वानी
15 मई हल्द्वानी से कोटद्वार
16 मई कोटद्वार से पौड़ी
17 मई पौड़ी से कालीमठ
18 मई कालीमठ से बजीरा गांव
19 मई बजीरा गांव से चमियाला
20 मई चमियाला से बहेड़ा
21 मई बहेड़ा से बजियाल
22 मई बजियाल से सरपोली
23 मई सरपोली से विशोन पर्वत
24 मई विशोन पर्वत होते हुए गंगा दशहरा के पर्व पर टिहरी के निलाछाड़ पहुंचकर यात्रा का समापन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed