{"_id":"5ab568714f1c1bb22a8b5026","slug":"141521838193-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने संस्कृति विभाग के पंचांग पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने संस्कृति विभाग के पंचांग पर उठाए सवाल
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कांग्रेस ने संस्कृति विभाग के पंचांग में आरएसएस नेताओं को प्राथमिकता देने, महात्मा गांधी और राज्य की विभूतियों को यथोचित सम्मान न मिलने और पंचाग में जन्मदिवस व पुण्यतिथि गलत दर्शाए जाने पर आक्रोश जताया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पंचांग की आड़ में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। धस्माना का कहना है कि पंचांग के पहले पन्ने पर आरएसएस पृष्ठभूमि से जुड़े सात नेताओं की जन्मतिथि दी गई है। इनका राज्य के कभी कोई सरोकार नहीं रहा। पांचांग में उत्तराखंड की प्रमुख हस्तियों को शामिल न कर उनका अपमान किया गया है। इसके अलावा पंचाग में महापुरुषों की जन्मतिथि व पुण्यतिथि भी गलत दी गई है। धस्माना ने इसके खिलाफ विरोध की चेतावनी दी है।