{"_id":"5aa82e514f1c1baf758b5518","slug":"141520971345-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के लिए दून पहुंची श्रद्धा कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के लिए दून पहुंची श्रद्धा कपूर
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
टिहरी में बॉलीवुड फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की मंगलवार को शूटिंग खत्म होने के बाद शाम को अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अन्य कलाकारों के साथ देहरादून पहुंच गई। क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा के मुताबिक अभिनेता शाहिद कपूर शूटिंग के बाद मुंबई रवाना हो गए। देहरादून में फिल्म की शूटिंग दो दिन बाद शुरू होगी।
वहीं, टिहरी से देहरादून आते समय श्रद्धा कपूर अन्य कलाकार देवेंदु और रति शंकर त्रिपाठी के साथ मसूरी जेपी बैंड स्थित एक छोटे से रेस्टोरेंट पर रुकी। वहां उन्होंने मैगी खाई। इस दौरान एक प्रशंसक संतोष थापली ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान प्रशंसकों ने श्रद्धा के साथ सेल्फी भी ली। यहां वह करीब आधा घंटा रुकी।
उधर, श्रद्धा ने आज दून जाते वक्त मसूरी झील की खूबसूरती को भी निहारा। जानकारों ने बताया कि यहां उनके पिता शक्ति कपूर का घर बनाने का सपना है।