{"_id":"5a9b07ba4f1c1b9b248b7f04","slug":"141520109498-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते, नोजपिन, चेन पहन परीक्षा दी तो तीन साल का प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते, नोजपिन, चेन पहन परीक्षा दी तो तीन साल का प्रतिबंध
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जूते, नोजपिन, चेन पहन परीक्षा दी तो तीन साल का प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अब चेन, नोजपिन या ईयर रिंग पहनकर परीक्षा देने गए तो तीन साल तक आप एसएससी की कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है। परीक्षा का आयोजन देशभर में चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा।
एसएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा में हाथ घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैगजीन, मोबाइल, स्कैनर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्टोरेज डिवाइस पर रोक के साथ ही अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयर रिंग, नोजपिन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, हेयर पिन, पूरी बाजू वाले कपड़े आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को जूतों के बजाय केवल चप्पल में ही परीक्षा कक्ष में एंट्री दी जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी जूते पहनकर आया तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर ही जूते निकालने पड़ेंगे।
इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो अभ्यर्थी को सीधे तीन साल के लिए एसएससी की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसएससी की सीएचएसल परीक्षा चार से 26 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर होगी। यह टियर-1 परीक्षा होगी। इसके रिजल्ट के बाद टियर-2 की परीक्षा आठ जुलाई को प्रस्तावित है। हालांकि, इसकी तिथि एसएससी की ओर से जारी की जाएगी।