फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

शहर में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Wed, 21 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को प्रदूषणमुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए दून की सड़कों पर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। इसके अलावा विक्रम की संख्या सीमित की जाएगी। मंगलवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में कई ऐसे ही फैसले लिए गए।
आयुक्त गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कैंप कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में वाहनों से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई गई। इसे देखते हुए शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में 100 इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को परमिट दिया जाएगा। इसके बाद वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, उन्हीं नए ऑटो रिक्शा को परमिट मिलेगा, जो प्रदूषणमुक्त हो या फिर इलेक्ट्रिक हों। इसके अलावा विक्रम की संख्या सीमित की जाएगी। इसके अलावा शहर के आसपास के गांवों की सड़कों के लिए जल्द नए परमिट जारी करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आरटीओ सुधांशु गर्ग, एआरटीओ अरविंद पांडेय, आरटीए के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न परिवहन से जुडे़ यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
नए रूटों पर आए आवेदन पर भी सुनवाई
आयुक्त गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर ने विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश और देहरादून रूटों के लिए नए परमिटों के आवेदन भी सुने। आयुक्त ने जल्द ही परमिटों पर निर्णय लेने को कहा है। वहीं, कई मामलों में न्यायालय और शासन की राय जानने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 शिकायतों पर हुई सुनवाई
संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में 56 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा 15 से अधिक नए परमिट के आवेदन भी आए।
स्टेज कैरिज वाहनों का तय होगा कलर
आरटीए की बैठक में मैजिक व अन्य स्टेज कैरिज वाहनों का रंग तय करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही स्टेज कैरिज वाहनों का रंग तय किया जाएगा। जिससे उन्हें अलग से ही पहचाना जा सके।
दून ऑटो रिक्शा ने जताया विरोध
दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा को परमिट देने पर नाराजगी जताई गई है। यूनियन का कहना है कि शहर में पहले से ही बगैर नंबर और परमिट के ई-रिक्शा चल रहे हैं। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, साबिर खान, विनोद शर्मा, राकेश अग्रवाल, मुकेश, नरेंद्र कुमार शर्मा, इंद्रजीत कुकरेजा आदि मौजूद थे।

छोटे वाहनों को स्थाई सवारी परमिट देने पर आपत्ति
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने सात-आठ सीटर छोटे वाहनों को स्थाई सवारी गाड़ी परमिट देने पर आपत्ति जताई है। महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि स्थाई सवारी परमिट मिलने के बाद वह स्टेज कैरिज परमिट देने की मांग करेंगे। उन्होंने यह निर्णय को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed