फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतिम सोलह में रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी

अंतिम सोलह में रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी

Fri, 16 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
अंतिम सोलह में रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड की रागेश्री और दिव्यांशी की जोड़ी ने ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम 16 में जगह बना ली है। वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त उत्तराखंड की कुहू गर्ग और असम की निंग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहीं। वहीं, बालक वर्ग के पहले राउंड में उत्तराखंड के बोधित जोशी और चिराग सेन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मुख्य ड्रॉ के मुकाबले हुए। महिला युगल वर्ग में उत्तराखंड की रागेश्री गर्ग व दिव्यांशी शर्मा ने उत्तर प्रदेश की सारुनी शर्मा व गुजरात की मयूरी यादव को 21-16 व 21-12 और चौथी वरीयता प्राप्त उत्तराखंड की कुहू गर्ग व असम की निंग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी ने दिल्ली की मल्लिका डंग व लावण्या शर्मा की जोड़ी को 21-11 व 21-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा दिल्ली की गौरी व हरियाणा की ललिता दहिया ने तमिलनाडु की रमैया तुलसी व अनीस कौसर को 21-9 व 21-5, गुजरात की शेनान क्रिस्टिन व रिया ने असम की संघमित्रा साइकिया व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह को 21-13 व 21-17, अरुणाचल प्रदेश की पिंकी कार्की व यानिया तारिंग ने हरियाणा की दक्षा गौतम व पंजाब की दमनप्रीत कौर को 21-6 व 21-13, चंडीगढ़ की कंवलजीत कौर व हरियाणा की जागृति ने जम्मू-कश्मीर की रूपल आनंद व दिल्ली की अनुभा कौशिक को 21-10 व 21-5, तेलंगाना की हरिका वी व महाराष्ट्र की करिश्मा वाडकर ने उत्तराखंड की आन्या चौहान व इशिता पंवार को 21-14 व 21-17 और मध्य प्रदेश की खुशबू पटेल व गुजरात की अंजलि रावत ने कैग की दीक्षा चौधरी व दीपाली गुप्ता को 21-12 व 21-13 से शिकस्त देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में गोवा की अनुरा प्रभुदेसाई ने हिमाचल प्रदेश की कीर्ति चुतर्वेदी को 21-9 व 21-9, गुजरात की शेनान क्रिस्टिन ने मध्य प्रदेश की विजेता भार्गव को 21-15 व 21-15, मध्य प्रदेश की नजमा खान ने पश्चिम बंगाल की रूपसा घोष को 18-21, 21-8 व 21-9, तेलंगाना की रितुपर्णा दास ने अंजिता को 21-8 व 21-16, एयर इंडिया की भाव्या ने चंडीगढ़ की गरिमा सिंह को 21-18 व 21-13, महाराष्ट्र की श्रुति ने असम की मनाली बोरा को 21-12 व 21-12, दिल्ली की ईशा दसा ने दिल्ली की ही खुशी गुप्ता को 21-19, 12-21 व 26-24, कैग की दीपाली गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की प्रज्ञा सिंह को 21-10 व 21-2 और उत्तराखंड की शीतल करगेती ने मध्य प्रदेश की साजिया खान को 21-10, 18-21 व 21-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed