फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के मनहार

वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के मनहार

Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के मनहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पहुंचने पर सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनहार वालजी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सक्रिय होने पर ही अच्छे परिणाम आएंगे। अगर अधिकारी ही सुस्ती दिखाएंगे तो कैसे काम चलेगा।
सोमवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि समाज कल्याण विभाग और पुलिस महकमे से कनिष्ठ अधिकारी पहुंचे। जिस पर आयोग के अध्यक्ष मनहार का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी और उनके परिजन योजना का तभी लाभ उठा सकेंगे, जब अधिकारी सक्रिय होकर काम करेंगे। इस मौके पर सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर, निजी सचिव महेंद्र प्रसाद, भगवत प्रसाद मकवाना, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..........................
हर वार्ड में बनाए जाएं चेंजिंग रूम
मनहार ने हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए ऋण, आवास तथा उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी रही स्कालरशिप आदि की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को समय पर मिले पेंशन
सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनहार वालजी ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की पेंशन समय पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक मृतक को प्राविधान के अनुसार 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने और वह राशि संबंधित से वसूलने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी को मामले की जांच करते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा।

.....................
सफाई कर्मियों का हो स्वास्थ्य परीक्षण
मनहार ने नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर सफाई कर्मचारियों ओर उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद सफाई कर्मियों के कई पद और सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed