{"_id":"5a3977344f1c1b96368b58be","slug":"141513715508-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीफ मैराथन में दौड़ेंगे बालक बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीफ मैराथन में दौड़ेंगे बालक बालिकाएं
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीफ मैराथन में दौड़ेंगे बालक-बालिकाएं
-- होटल गंगा किनारे से एम्स गेट तक छह लंबी दौड़ों का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
लाइफ एनक्रेज एनवली फाउंडेशन की ओर से दो वर्गों में छह लंबी लीफ मैराथन दौड़ों का आयोजन किया जाएगा। बालक-बालिका वर्ग में ऋषिकेश व आसपास क्षेत्रों के 10 से 15 आयु वर्ग के बच्चे लीफ मैराथन में जीत के लिए लंबी दौड़ लगाएंगे। फाउंडेशन की ओर से पहली दौड़ का आयोजन 24 व दूसरी 31 दिसंबर को किया जाएगा। संस्था के अनुज यादव ने बताया रविवार को बालिका वर्ग की दौड़ बैराज मार्ग स्थित एक होटल से एम्स गेट तक होगी। बालिका वर्ग में 10-11 आयुवर्ग के लिए दो किलोमीटर, 12-13 व 14-15 आयु वर्ग के लिए 4 किमी. की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, बालक वर्ग की दौड़ 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बालक वर्ग में 10-11 वर्ष के लिए ढाई किमी., 12-13 व 14-15 आयुवर्ग के लिए 5 किमी. दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को अपने अभिभावकों से दौड़ में शामिल होने के लिए लिखित प्रपत्र लाना होगा।