फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 trees cut down in reserved forest area

आरक्षित वन क्षेत्र के 14 पेड़ काटे

Fri, 02 Oct 2020 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
14 trees cut down in reserved forest area
आरक्षित वन क्षेत्र में काटे गए पेड़ों के बचे ठूंठ। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। भूमि संरक्षण वन प्रभाग की झाझरा रेंज के अंतर्गत राजावाला में लकड़ी तस्करों ने आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के 14 पेड़ों को काट डाला। पेड़ों काटने के बाद लकड़ी को भी ठिकाने लगा दिया गया है।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में एक साथ 14 पेड़ों का सफाया होने से वन विभाग की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। मामले में विभाग ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म काटकर लकड़ी तस्करों की तलाश तेज कर दी है। उनकी धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश और पूछताछ की जा रही है। रेंज के अंतर्गत कंपार्टमेंट-3 में पेड़ों का अवैध पातन किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में घूम रहे कुछ लोगों ने पेड़ों की ठूंठ कटी हुई देखी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेंजाधिकारी विनोद चौहान ने बताया कि लकड़ी तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। खैर की लकड़ी का इस्तेमाल जिन इलाकों में किया जाता है वहां पर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही लकड़ी का अवैध पातन करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed