{"_id":"6824eb9717a37fd2650da1bd","slug":"14-families-living-illegally-in-dilaram-estate-were-evacuated-from-the-building-dehradun-news-c-5-1-drn1031-690538-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दिलाराम एस्टेट में अवैध रूप से रह रहे 14 परिवारों से खाली कराया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दिलाराम एस्टेट में अवैध रूप से रह रहे 14 परिवारों से खाली कराया भवन
विज्ञापन
I
IIन्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई, भवन खाली करवाने के दौरान कुछ लोगों की पुलिस-प्रशासन के साथ हुई नोकझोंक
I
I
I
Iशहर के कैमल बैक स्थित दिलाराम एस्टेट में अवैध रूप से रह रहे 14 परिवारों से भवन खाली करवाया गया। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। भवन खाली करवाने के दौरान कुछ लोगों की पुलिस-प्रशासन के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई।
I
I
I
Iबुधवार को दिलाराम एस्टेट में भवन खाली करवाने के लिए नायब तहसीलदार कमल राठौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व में अवैध रूप से रह रहे 14 परिवारों को नोटिस जारी किया गया था। भवन खाली कराकर स्वामी यमन हैदर निवासी दिलाराम स्टेट को कब्जा दिला दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि जिन घरों में कोई नहीं था उसका ताला तोड़ा गया। सामान बाहर निकालकर उसकी सूची बनाई गई। भवन में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि पिछले पांच दशक से घर में रह रहे हैं। प्रशासन ने बेघर कर दिया है। सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि भवन में कई परिवार दशकों से रह रहे थे। इन्हें कुछ समय और देना चाहिए था। अचानक भवन खाली कराने से वह कहां जाएंगे। कहा कि प्रशासन से काफी अनुरोध किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर शहर कोतवाल संतोष कुंवर, सतीश चंद्र ढौंडियाल, भरत सिंह कुमाईं, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।I