फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13.72 lakh duped in the name of online trading

Dehradun News: साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13.72 लाख ठगे

Sat, 15 Nov 2025 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
13.72 lakh duped in the name of online trading
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


देहरादून। शहर में बुजुर्ग को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 13.72 लाख ठग लिए गए। उनकी शिकायत पर रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र सर्राफ (63) राजाराम विहार में रहते हैं। उन्हें साइबर ठगों ने ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी की। उन्होंने तहरीर में बताया कि लगभग चार महीने पहले उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात शख्स का मैसेज आया। उसने ट्रेडिंग अकाउंट खोलने और उसके माध्यम से अधिक लाभ कमाने का विश्वास दिलाया। फिर एक वेबसाइट का लिंक भेजा। उसके बाद कथित तौर पर विदेश में भी कंपनी प्रतिनिधि से बात करवाई गई। इस तरह उन्हें विश्वास में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें ट्रेडिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए आरोपियों ने ही उनके अकाउंट को ऑपरेट करना शुरू कर दिया। अलग-अलग तारीखों में उनके विभिन्न बैंक खातों से 13.72 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने अपनी जमा धनराशि को निकालने की कोशिश की तो साइबर ठगों ने उनसे और रुपयों की मांग की। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed