{"_id":"5c9e7877bdec2214676ab0a2","slug":"131553889399-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल भी जमा करा सकेंगे भवन कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल भी जमा करा सकेंगे भवन कर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। यदि आपने अभी तक भवन कर जमा नहीं कराया है तो आपके पास दो दिन का समय है। आपकी सुविधा के लिए रविवार को भी नगर निगम का कर अनुभाग खुला रहेगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी किए।
सुबह नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कर अनुभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष में दिए गए लक्ष्य की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 25 करोड़ रुपये भवन कर वसूलने का लक्ष्य दिया है। लेकिन, अभी तक 22 करोड़ की वसूली हो पाई है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन्होंने अभी तक भवन कर जमा नहीं कराया है, उन्हें नोटिस भेजकर जुर्माने के साथ वसूली की जाए। अधिकारियों ने बताया, कई केंद्रीय संस्थानों, निजी स्कूलों और प्रतिष्ठानों की ओर से भवन कर जमा नहीं कराया है। इसके लिए उन्हें नोटिस भेज दिए गए हैं। बैठक में कर अधीक्षक विनय प्रताप, पूनम रावत आदि मौजूद रहे।