फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा 5000 का जुर्माना

घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा 5000 का जुर्माना

Sat, 23 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा 5000 का जुर्माना
घर के बाहर कूड़ा फेंकने पर लगेगा 5000 का जुर्माना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी की सड़कों व घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों से नगर निगम सख्ती निपटने की योजना बना रहा है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे का कहना है कि यदि किसी ने घर के सामने गली या सड़क पर कूड़ा फेंका तो ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने के साथ ही 5000 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शहर को साफ रखने में हरसंभव योगदान दें ताकि स्वच्छता सर्वे अभियान में इस बार देहरादून की स्थिति को और अधिक सुधारा जा सके।
नगर आयुक्त पांडे का कहना है कि शहर को साफ बनाने के लिए नए सिरे से अभियान शुरू किया गया है। सभी सुपरवाइजरों व सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन 500 मीटर नालियों की सफाई करेंगे और सफाई उपरांत इसकी फोटो खींचकर भेजेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाकई में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

----
नगर आयुक्त ने की सख्ती तो ड्यूटी पर पहुंचे सफाईकर्मी
उल्लेखनीय है कि नगर निगम में तमाम ऐसे सफाई सुपरवाइजर व कर्मचारी हैं जो ड्यूटी पर ही नहीं आते थे। एक अनुमान के मुताबिक महज 50 फीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर आते थे लेकिन अब नगर आयुक्त ने सख्ती के बाद तमाम कर्मचारी ड्यूटी पर आने लगे हैं। कर्मचारी के ड्यूटी से नदारद होने का पता लगाने के लिए वार्ड कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
30 वार्डों में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
शहर को साफ रखा जा सके, इसके लिए चेन्नई की एक कंपनी की मदद से 30 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। योजना के अपेक्षित परिणाम भी सामने आए हैं। जल्द ही इसे अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed